फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र स्थित भाजपा नेता मिथलेश अग्रवाल के सीपी इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार रात बिजली जाने पर शोर मचाने से गुस्साए वार्डन ने डंडे से पीटकर आठ छात्रों को घायल कर दिया। विद्यालय प्रबंधन ने आरोपी वार्डन सत्यजीत तिवारी को पुलिस के हवाले कर दिया है और घायल छात्रों का अस्पताल में इलाज कराया गया है।