फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद में आग से जलीं तीन झोपड़ी, घरेलू सामान राख

गांव हरसिंहपुर कायस्थ में रविवार शाम को आग लगने से तीन झोपड़ियां जल लग गईं। आग से घरेलू सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चलाकर आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सका। तहसील क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर कायस्थ के निवासी राकेश कुमार की झोपड़ी में किसी तरह आग लग गई। आग की लपटों ने पास में पड़ी सर्वेश व अनूप कुमार की भी झोपड़ी भी चपेट में ले लिया। इससे तीनों झोपड़ियों से उठती लपटों को देख पर ग्रामीण बाल्टी में पानी भरकर बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने हैंडपंप व पंपिंग सेट चलाकर करीब एक घंटे में आग पर आबू पाया है। झोपड़ियों में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से कपड़े, बर्तन, अनाज व अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। एसडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि कानून गो व लेखपाल को मौके पर भेज कर जांच कराई जाएगी। नुकसान का आकलन कर मदद दिलाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें