फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर कस्बे में शरारती तत्वों ने बुद्ध व अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने राजमिस्त्री को बुलाकर प्रतिमा की मरम्मत करवाई है। इंस्पेक्टर ने बताया किसी शरारती तत्व ने मूर्ति को क्षति पहुंचाई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।