मोहम्मदाबाद क्षेत्र के संकिसा मार्ग पर नीबकरोरी पावरहाउस के पास ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां दोनों बाइकों के एक-एक सवार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर किया गया है।