फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: कड़ाके की सर्दी और शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, छाया कोहरा

एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह और शाम घना कोहरा छाया रहता है, वहीं दिनभर गलन से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से बचाव के लिए लोग बाजारों का रुख कर रहे हैं, जिससे हीटर, ब्लोअर और गीजर जैसे इलेक्ट्रिकल उपकरणों की मांग में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। जनपद में लगभग 100 से अधिक इलेक्ट्रिकल उपकरणों की दुकानें हैं। दुकानदारों के अनुसार, एक सप्ताह में सर्दी बढ़ने के साथ बिक्री में इजाफा देखने को मिला है। इस समय हीटर की तुलना में ब्लोअर की मांग ज्यादा है, क्योंकि ब्लोअर कम समय में कमरे को गर्म करता है और बिजली की खपत भी अपेक्षाकृत कम होती है। बाजार में ब्लोअर 800 से 3500 रुपये तक में उपलब्ध हैं, जबकि आकर्षक डिजाइन वाले रूम हीटर 800 से 3000 रुपये के बीच मिल रहे हैं। वहीं, गीजर की कीमत 3000 से 10 हजार रुपये तक है और विभिन्न मॉडलों में उपलब्ध हैं। उपभोक्ता अपनी जरूरत और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदार शुभम और अरविंद दुबे ने बताया कि जैसे-जैसे गलन बढ़ रही है, वैसे-वैसे ग्राहकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। यदि मौसम का यही मिजाज बना रहा तो आने वाले दिनों में सर्दी से जुड़े इलेक्ट्रिकल उपकरणों की बिक्री और बढ़ने की संभावना है। आवास विकास के रहने वाले दीपक सिंह ने बताया कि सर्दी बढ़ने के साथ ही रूम हीटर की कीमत भी बढ़ी है। दो दिसंबर को उन्होंने दो हजार रुपये में हीटर खरीदा था। 24 दिसंबर उसी हीटर की कीमत 2400 रुपये बताई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें