कायमगंज तहसील में ग्राम मुरैठी की एक कीमती जमीन की पैमाइश को लेकर विधायक डॉ. सुरभि और एसडीएम अतुल कुमार सिंह के बीच तीखी बहस हुई। विधायक ने अधिकारियों पर दबंगों के दबाव में काम करने का आरोप लगाया, जबकि एसडीएम ने नक्शे में त्रुटि का हवाला देते हुए कार्रवाई रोकने की बात कही। अब यह मामला जिलाधिकारी के दरबार तक पहुंचेगा।