फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: स्कूल से घर लौट रही पांच वर्षीय छात्रा कुएं में गिरी, तीन घंटे बाद सुरक्षित निकाली गई

प्रसून शुक्ला Updated Thu, 20 Aug 2026 06:46 PM IST

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर स्कूल से घर लौट रही पांच वर्षीय छात्रा कुएं में गिर गई। करीब तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहानपुर गांव निवासी पांच वर्षीय सौम्या पास के रसीदाबाद बल्लभ गांव स्थित स्कूल से पढ़कर अपनी बड़ी बहन अनन्या के साथ घर लौट रही थी। मुख्य मार्ग के किनारे बने कुएं पर रखी पटिया अचानक टूट गई, जिससे सौम्या कुएं में जा गिरी। बहन के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और घटना की सूचना पुलिस-प्रशासन को दी गई। जानकारी मिलते ही एसडीएम, सीओ, इंस्पेक्टर, फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें