फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पेंशन के लिए सीएमओ दफ्तर के गेट पर डॉक्टर दंडवत लेट गए, कहा- पोर्टल पर मृत दिखाया गया

शिखा पांडेय Updated Sat, 04 Jan 2025 02:38 PM IST

पीएचसी जहानगंज में मेडिकल अफसर कम्युनिटी हेल्थ (एमओसीएच) पद पर तैनात रहे डॉक्टर रिटायरमेंट के बाद बकाया देय के लिए चक्कर लगा रहे हैं। पेंशन पोर्टल पर उन्हें मृत दिखा दिया गया है। शुक्रवार को सीएमओ दफ्तर के गेट पर वह दंडवत हो गए। उन्होंने कहाकि आखिर मेरी पुकार कब सुनी जाएगी। बातचीत करने के लिए सीएमओ उन्हें अपने कक्ष में ले गए। सीएमओ कार्यालय गेट पर दोपहर 1.15 बजे डॉ. जितेंद्र कुमार दंडवत हो गए। स्टेनो सतवीर ने सीएमओ को मामले की जानकारी दी। इस पर सीएमओ गेट पर पहुंचे। कर्मचारियों ने दंडवत लेटे डॉक्टर को उठाया। सीएमओ के पूछने पर डॉक्टर ने कहा कि वह दिव्यांग हैं। यहां तो लोग दिमाग से दिव्यांग लग रहे हैं। वह चक्कर काट रहे हैं, उनका काम नहीं हो रहा है। इस पर सीएमओ ने एकाउंटेंट मोहित श्रीवास्तव को बुलाकर फटकार लगाई। भुगतान लटकाने का कारण पूछा। इसके बाद डॉक्टर को अपने कक्ष में ले जाकर बातचीत की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें