फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का किया प्रदर्शन

Wed, 08 Jan 2025 10:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
जीआईसी में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करते सीडीओ। - फोटो : जीआईसी में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करते सीडीओ।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला विज्ञान क्लब की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मॉडलों की प्रदर्शनी लगाकर प्रतिभा दिखाई। वंश चक्रवती, अजय सिंह व सिया कुमारी के मॉडल सराहे गए।
विज्ञापन


बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता में 30 विद्यालयों के कक्षा नौ से 12 तक के करीब 150 विद्यार्थियों ने बनाए गए मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। किसी ने नेचुरल फार्मिंग, फार्मर प्रोटेक्शन, नवीनीकरण ऊर्जा, बायो एनर्जी तो किसी ने स्मार्ट डस्टबिन, पल्युशन प्योरीफाइंग, प्राकृतिक एवं जैविक खेती व एयर प्यूरीफायर आदि मॉडल बनाए।
मुख्य अतिथि प्रभारी जिलाधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी सुभाषचंद्र प्रजापति, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, जिला समन्वयक दीपिका राजपूत व शिक्षक नेता अनिल सिंह आदि ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने पाल्युशन प्योरीफाइंग मॉडल बनाने वाले छात्र वंश चक्रवती और फार्मर प्रोटेक्शन बनाने वाली छात्रा सिया से बनाए मॉडलों के संबंध में सवाल जवाब किए, जिनका उन्होंने से जवाब दिया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में शामिल महेश कुमार, कल्पना सिंह, डॉ. सौरभ कुमार पांडेय, सौरभ सक्सेना और निर्मला सिंह ने वंश चक्रवती के मॉडल को प्रथम, अजय सिंह को द्वितीय व छात्रा सिया के मॉडल को तृतीय स्थान दिया। अनुभा व अल्फिया सैय्यद को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया।
जिला समन्वयक दीपिका राजपूत ने बताया कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता को क्रमश: पांच, तीन व दो हजार रुपये की धनराशि से पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र भी दिए गए। प्रभारी प्रधानाचार्य संतोष कटियार ने बताया कि 15 सर्वश्रेष्ठ मॉडल बनाने वाले बच्चे मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रधानाचार्य अनिल सिंह, विनीत कुमार, अर्चना गुप्ता, राजू अहिरवार, मोनी चौहान, सरिता बाजपेई, मीनाक्षी व इरफान अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें