फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 10 बेड के अस्पताल में 50 मरीज भर्ती, फार्मासिस्ट नहीं

Wed, 08 Jan 2025 10:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के लकूला रोड स्थित 10 बेड के निजी अस्पताल में 50 मरीज भर्ती कर बिना फार्मासिस्ट दवाएं दी जा रही हैं। अस्पताल के सभी मानक अधूरे हैं। स्वास्थ्य विभाग में सुनवाई न होने से मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई। सीएमओ ने एसीएमओ को जांच कर आख्या मांगी है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला दीना न्यू सैनिक कालोनी निवासी सुनील राठौर एडवोकेट ने मुख्यमंत्री से की शिकायत में कहा कि आवास विकास लकूला रोड पर न्यू मार्डन हास्पिटल संचालित है। इसमें न तो खाद्य सुरक्षा विभाग का लाइसेंस है और न ही नगर पालिका की अनुमति।
10 बेड के लिए अनुमन्य इस अस्पताल में 50 मरीज भर्ती कर करीब 200 से 250 मरीजों की प्रति दिन ओपीडी की जा रही है। बिना फार्मासिस्ट मरीजों को दवाई दी जा रही है। न तो अग्निशमन विभाग की एनओसी है और न ही जैविक कचरा प्रबंधन की व्यवस्था। 25 बिंदुओं पर की गई शिकायत में जांच कराकर अस्पताल बंद कराने की मांग की है। सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने मामले की जांच एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम को सौंपकर आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें