लोहिया अस्पताल परिसर में विधायक निधि से लगे राष्ट्रीय ध्वज का फीता काटतकर उदघाटन करते सदर विधा
- फोटो : लोहिया अस्पताल परिसर में विधायक निधि से लगे राष्ट्रीय ध्वज का फीता काटतकर उदघाटन करते सदर विधायक।
फर्रुखाबाद। विधायक निधि से लगाए गए राष्ट्रीय ध्वज का बुधवार को सदर विधायक ने लोकार्पण किया। इससे 30 मीटर ऊंचा तिरंगा लहराने लगा। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने अपनी विधायक निधि से शहर में 6 स्थानों पर 30-30 मीटर राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण कराया। एक ध्वज पर पांच लाख 63 हजार रुपये खर्च हुए हैं। विधायक निधि से जिला जेल, रोडवेज बस अड्डा, गुरुगांव देवी मंदिर, पांचालघाट, लोहिया अस्पताल व फतेहगढ़ के स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण कराया है। इसके अलावा टाउनहाल पर तिरंगा लगाने के लिए प्रस्ताव दिया गया है। विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने लोहिया अस्पताल परिसर में बने राष्ट्रीय ध्वज का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम, शशांक शेखर मिश्र, अमन गुप्ता आदि रहे। (संवाद)