फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : इटावा में प्रो. रामशंकर कठेरिया को टिकट मिलने पर झूमे समर्थक

भाजपा ने इटावा लोकसभा से फिर एक बार सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया को टिकट मिलने पर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सिंचाई विभाग के सर्किट हाउस में समर्थकों ने आतिशबाजी की। ढोल नगड़ों पर झूमकर खुशी का इजहार किया। सांसद प्रतिनिधि अमित तिवारी मानू, भाजपा नेता अंशुल दुबे आदि ने जश्न मनाया। उधर, बकेवर में कस्बा लखना में भाजपाइयों ने मिठाई बांटी। संकल्प यात्रा के जिला संयोजक हरनाथ सिंह कुशवाह, डॉ. गोविंद मोहन तिवारी, धनंजय कुशवाह, दीनू चौहान, जयनाथ वर्मा, गिरींद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। प्रो. रामशंकर कठेरिया को टिकट मिलने पर इकदिल को विकास खंड बनाने की मांग कर रहे दीपक राज ने भी खुशी जाहिर की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें