इटावा जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित इटावा पब्लिक स्कूल में मंगलवार को छुट्टी के बाद कक्षा आठ के 14 वर्षीय छात्र ने स्कूल की दो मंजिला छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि छात्र पढ़ाई को लेकर तनाव में था और स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।