फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिजली कर्मियों ने एक युवक से लिए रुपये, अधीक्षण अभियंता ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित की

सोशल मीडिया पर एक युवक से दो लोगों के रुपये लेने का एक वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ। यह वीडियो महेवा कस्बे का बताया जा रहा है। चर्चा है कि इस वीडियो में बिजली विभाग के कर्मचारी व अधिकारी रुपये का लेनदेन करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। इस मामले पर अधीक्षण अभियंता ने पत्र जारी करते हुए दो सदस्यीय जांच टीम भी गठित कर दी है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे लोग बिजली उपकेंद्र महेवा पर तैनात जेई व एक लाइनमैन बताए जा रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जेई बार-बार इधर-उधर कैमरे की जांच करते नजर आएं, लेकिन अपने ऊपर लगा कैमरा फिर भी नहीं देख पाए। वह लाइनमैन से किस बात के लिए बीच सड़क पर खुलेआम रुपए लेते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें