फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यमराज ने समझाया हेलमेट और यातायात नियमों का महत्व

एटा। शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर यमराज के स्वरूप ने लोगों को नियमों का पाठ पढ़ाया और बिना हेलमेट चलने पर होने वाली दुर्घटना के खतरों के बारे में जानकारी दी। सीओ सिटी राजेश सिंह, यातायात प्रभारी अनिल कुमार और कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने भी लोगों को जागरूक करते हुए लगभग 60 हेलमेट निशुल्क वितरित किए। सीओ सिटी ने कहा कि जिन लोगों को हेलमेट दिया जा रहा है वह इसका प्रयोग करें। अगर बिना हेलमेट पाए गए, तो उनके ऊपर दोगुना जुर्माना लगाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें