फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ट्रक ने पांच विद्युत खंभों को किया क्षतिग्रस्त, बिजली गुल

एटा के अलीगंज कस्बे में तेज रफ्तार ट्रक ने रविवार रात टक्कर मारकर 5 विद्युत खंभों को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके चलते कई मोहल्लों की बिजली सोमवार को दिन भर गुल रही। अवर अभियंता ने थाने में मामला दर्ज कराया है। अलीगंज कस्बे में तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने अपना नियंत्रण को दिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास विद्युत खंभों को रगड़ते हुआ चला गया जिस कारण 5 खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। तार टूटकर जमीन पर गिर गए। आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग ने आपूर्ति बंद की। खंभे क्षतिग्रस्त होने से गांधी मूर्ति से हॉस्पिटल रोड, मातादीन चौराहा, मोहल्ला काशीराम, मोहल्ला सुमेर चंद की आपूर्ति सोमवार को भी पूरे दिन गुल रही। अवर अभियंता इतजार खां ने ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें