फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जीएसटी छापों का विरोध...हड़ताल पर घुंघरू-घंटा व्यापारी, करोड़ों का कारोबार ठप

एटा के जलेसर में घुंघरू-घंटा उद्योग से जुड़े व्यापारियों और हजारों कारीगरों ने जीएसटी विभाग के लगातार पड़ रहे छापों से परेशान होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। रविवार से ही सभी प्रतिष्ठान और तीन हजार से अधिक भट्ठियां बंद कर दी गईं। इससे करोड़ों रुपये का व्यापार ठप हो गया है। करीब 10 हजार मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट गहरा गया है। सोमवार को सैकड़ों की संख्या में व्यापारी और मजदूरों ने तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी भावना विमल और क्षेत्रीय विधायक संजीव दिवाकर को ज्ञापन सौंपकर जीएसटी छापों से मुक्ति दिलाने की मांग की। विधायक संजीव दिवाकर ने मुख्यमंत्री से मिलकर इस समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें