संत प्रेमानंद के अनुयायी देश-दुनिया में हैं, लेकिन लखनऊ के तीन श्रद्धालु संत के दर्शन के लिए लखनऊ से दंडवत यात्रा पर निकले हैं। लखनऊ से दंडवत यात्रा कर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन को निकले तीन श्रद्धालु एटा पहुंचे। श्रद्धालु दीपक, सावन और अरविंद ने 88 दिन में एटा तक की दंडवत यात्रा पूरी की है। लोगों ने जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया।