फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चोरों ने जिस दो मंजिला मकान के तोड़े ताले, उसमें मिले महज चार हजार रुपये और कुछ चिल्लर

धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Jun 2025 03:07 PM IST

एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र में जहां एक तरफ चोरों के हौसले बुलंद हैं वहीं थाना पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है करीब 2 दिन पूर्व क्षेत्र में चोरों ने घर का ताला तोड़कर हजारों की नकदी जेबरात लेकर फरार हो गए जिसका पुलिस पता नहीं लगा पाई ऐसी ही एक बारदात को आज फिर चोरों ने अंजाम दिया लेकिन चोरों को कुछ भी हाथ ना लग सका। जब चोरों को हाथ कुछ ना लगा तो हताश होकर फरार हो गए। थाना अलीगंज के नगला पड़ाव स्थित डीएवी के सामने प्रेम सिंह पुत्र शैलेंद्र सिंह राठौर के घर में धावा बोला। दो मंजिल घर में चढ़कर छत का जाला काटकर चोर मकान के अंदर घुसे। चोरों ने काफी खोजबीन की लेकिन चोरों के हाथ कुछ ना लग सका। चोर हताश होकर कमरे में बैठकर सिगरेट पीते रहे आउट हाथ लगे 4 हजार रूपये व चिल्लर लेकर लाइटर और सिगरेट छोड़कर रफूचक्कर हो गए। जब सुबह किराए पर रह रहे केपी सिंह मकान में पहुंचे तो मकान में उथल-पुथल दे अचंभित रह गए तत्काल मकान मालिक को सूचित किया। मकान मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर देकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी निर्दोष कुमार सेंगर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें