एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के सुमौर गांव के समीप बाइक और स्कॉर्पियो के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में दो बाइक सवार घायल हो गए। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनो घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।