एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के नगला भवानी के रहने वाले युवक ने अपने पिता को गोली मार दी। पिता को गंभीर घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि आरोपी छोटे भाई के कत्ल के इल्जाम में जेल में था। हाल में ही वो जेल से रिहा होकर घर आया है।