फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: परचून की दुकान में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अरुन पाराशर Updated Sat, 20 Dec 2025 06:36 PM IST

एटा के जलेसर में पांच दिन पहले नूहंखास से मंगलवार रात को परचून की दुकान से चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। तीन लोगों को सामान सहित गिरफ्तार किया है। भाकियू ने खुलासा नहीं होने पर शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया था। गांव नूहंखास से मंगलवार रात चोरों ने ऊपरी मंजिल की सीढ़ी काटकर दुकान में रखे 1.80 लाख रुपये और सामान चोरी कर लिया था। बुधवार सुबह जानकारी होने पर दुकानदार कुलदीप बंसल निवासी खेड़िया ने प्राथमिकी कोतवाली में दर्ज कराई। इसके बाद भी पुलिस घटना का खुलासा करने में नाकाम रही। इस पर नाराजगी जताते हुए शुक्रवार को भाकियू जिलाध्यक्ष पंकज ठाकुर के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन किया। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस ने खेड़िया सुर्जी गांव के मोड़ से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी नूहंखेड़ा गांव के विपिन, गोनेश, सिंटू हैं जो खेतों में मजदूरी करते हैं। इनके पास से दुकान से चोरी हुए विभिन्न प्रकार के पान मसाला, सिगरेट आदि सामान बरामद किया है। चोरी गई 1.80 लाख रुपये की नकदी बरामद नहीं हो सकी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें