फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ओवर लोडिंग कर अवैध रूप से खनन करते दो ट्रक सीज

एटा की तहसील अलीगंज के थाना जैथरा में तहसीलदार के भ्रमण के दौरान बालू चंबल से ओवरलोड ट्रक पकड़ा गया। ट्रक चालक से कागजात मांगे गए लेकिन ट्रक चालक कागजात नहीं दिखा सका जिसके चलते तहसीलदार ने सीज की कार्रवाई करते हुए थाना जैथरा पुलिस को बुलाकर दोनों दोनों ट्रैकों को सुपुर्द कर दिया गया। तहसीलदार जैथरा संदीप कुमार द्वारा क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान तहसील अलीगंज क्षेत्रान्तर्गत ट्रक को चैक किया गया जिसमें ओवर लोड स्थिति में बालू, चम्बल भरी हुई थी, वाहन चालक उमेश चन्द्र पुत्र रघुनाथ सिंह निवासी नगला मुलू मलहासी इटावा और मै० उदित कंस्ट्रशन विजेन्द्र सिंह निवासी मेवालाल सिन्दौस इटावा से एम.एम. 11 मागा गया, जो प्रस्तुत नही कर सका और न ही सेलटैक्स एवं अन्य वाहन सम्बन्धी कोई अभिलेख दिखा पाया। ट्रक में ओवर लोडिंग कर अवैध रूप से खनन का परिवहन किया जा रहा था। उक्त ट्रक में बालू, चम्बल इतनी मात्रा में ओवर लोड थी जो ऊपर से गिर रही थी। दोनों ट्रकों पर नम्बर प्लेट भी नही थी। दोनों ट्रक थाना जैथरा के अन्तर्गत पकडे गये जिसे तहसीलदार द्वारा थाना जैथरा पुलिस बुलाकर दोनों ट्रक थाना प्रभारी जैथरा के सुपुर्द कर दिये गये है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें