फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पूर्व मंत्री के अभद्र टिप्पणी करने से भड़के किसान, पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर गढ़मुक्तेश्वर रवाना

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह पर पूर्व मंत्री मदन चौहान के अभ्रद टिप्पणी किए जाने से किसानों में आक्रोश है। गुस्साए किसानों का काफिला शुक्रवार को पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़कर गढ़मुक्तेश्वर रवाना हुआ है। पूर्व मंत्री मदन चौहान के किसान नेता भानुप्रताप सिंह पर टिप्पणी किए जाने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने पर किसान भड़क गए। आक्रोशित किसान शुक्रवार को किसान नेता के पैतृक गांव नगला सुखदेव पर एकत्रित हुए। यहां से प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में गाड़ियों के काफिले से गढ़मुक्तेश्वर में जाकर प्रदर्शन करने को रवाना हुए। गुस्साए किसानों के काफिले को एएसपी श्वेताभ पांडेय, सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम पीयुष रावत ने फोर्स के साथ पटना पक्षी विहार पर बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए किसान बैरिंकेडिंग तोड़कर गढ़मुक्तेश्वर रवाना हो गए। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने कहा जब तक पूर्व मंत्री मदन सिंह चौहान सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगेगे तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें