फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चोरी की बाइक समेत चोर गिरफ्तार, वाहन चेकिंग में पकड़ा गया

अवागढ़। नववर्ष के अवसर पर चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत थाना अवागढ़ पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। अवागढ़–जलेसर मार्ग स्थित नगला लोधा बम्बा के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार अनिल कुमार निवासी ग्राम गुल्लर, थाना पिलुआ को रोका। जांच में मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगी पाई गई, जबकि उसका वास्तविक पंजीकरण नंबर अलग था। पूछताछ में अभियुक्त ने वर्ष 2015 में मैनपुरी से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें