एटा के अवागढ़ ब्लॉक क्षेत्र के गांव इसौली के प्राचीन वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पर बाबा नागेंद्र गिरि 11 दिन के तप पर बैठ गए हैं। सोमवार से उन्होंने तप शुरू किया। उनके चारों ओर अग्नि प्रज्ज्वलित है। खुले आसमान के नीचे आग उगल रही तेज धूप में बाबा तप कर रहे हैं। उनके दर्शन करने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। तप पर बैठे बाबा मौन व्रत भी धारण किए हुए हैं।