उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार को ठेकेदार ने यूरिया गोदाम में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। वह समिति के अध्यक्ष से बकाया मजदूरी मांगने गया था। अध्यक्ष ने कमीशन न देने तक पैसे देने से मना कर दिया। इससे परेशान होकर ठेकेदार ने सुसाइड करने की कोशिश की। हालांकि वहां पर काम कर रहे मजदूरों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जान बचा ली।