फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नन्हे कदमों ने दिखाए संस्कार... शिशु शिविर में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां

धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Nov 2025 02:44 PM IST

एटा। शहर के मोहल्ला भारती नगर स्थित केशव सरस्वती शिशु मंदिर में दो दिवसीय शिशु शीत शिविर का आयोजन किया गया। रविवार को समापन के समय बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से संस्कारों की छटा बिखेरी। प्रधानाचार्य हरीश कुमार गंगवार ने बताया कि शिविर में नर्सरी से पहली कक्षा तक के शिशुओं ने भाग लिया। सभी बच्चे विद्यालय परिसर में ही रुककर विविध गतिविधियों में शामिल हुए। बच्चों के खाने-पीने और रहने की व्यवस्था विद्यालय प्रबंधन की ओर से की गई। शिविर के दौरान बच्चों को परंपरागत खेल जैसे म्यूजिकल चेयर, जलेबी दौड़, कंचा दौड़, साधारण दौड़ में प्रतिभाग कराया गया। इसके अलावा योगाभ्यास, शारीरिक क्रियाएं कराईं गईं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें