उत्तर प्रदेश के एटा में सकीट नगर के चक मोहल्ला निवासी रामवीर के पुत्र ऋषभ कुमार (17) ने खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए पैदल यात्रा शुरू की है। यात्रा पर निकलने से पहले मंगलवार को नगर के बाजार स्थित शनिदेव मन्दिर पर विधि विधान से पूजा अर्चना की। शनिदेव मन्दिर के पुजारी राम वर्मा परिवार के साथ फूल मालाएं पहनाकर खाटू श्याम जाने के लिए विदा किया। ऋषभ ने बताया कि प्रतिदिन 30 से 35 किलोमीटर पैदल चलकर करीब 15 दिन में खाटू श्याम तक जाने का रास्ता तय करेंगे। भगवान खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए पैदल चलकर करीब 400 किलोमीटर दूरी तय करेंगे।