एटा मेडिकल कॉलेज में बुधवार को अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ साधना सिंह ने गर्भवती व अन्य महिलाओं को गर्भ के दौरान विभिन्न जानकारी उपलब्ध कराई। कहा कि गर्भवती को अपने खानपान पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही नियमित समय से चिकित्सक से परामर्श लेनी चाहिए। लापरवाही बरतने पर कई बीमारियां हो सकती हैं।