फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : खेत में मिला महिला का अधजला शव, शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी पुलिस

अरुन पाराशर Updated Tue, 11 Feb 2025 10:33 PM IST

एटा के थाना जैथरा क्षेत्र में गांव नगला मोहन के बाहर खेत में एक महिला का अधजला शव मिला है। थाना प्रभारी जैथरा शंभूनाथ ने बताया कि मंगलवार की दोपहर को गांव मोहनपुर निवासी अहिबरन सिंह अपने खेत में खड़ी गेंहू की फसल में पानी लगाने गए थे। पानी लगाते समय खेत के अंदर घुसकर देखा तो एक महिला का अधजला शव पड़ा हुआ था। जिसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंची ने शव को खेत से बाहर निकालकर पहचान कराने का प्रयास किया। काफी समय तक जब शिनाख्त नहीं हो सकी तो शव को पोस्टमार्टम स्थित मोर्चरी पर भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि मौके पर जाकर देखा गया, महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें