फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गर्भवती लाभार्थियों को नहीं मिल पा रहा आंगनबाड़ी योजना से दिया जाने वाला राशन

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आंगनबाड़ी योजना से दिया जाने वाला राशन गर्भवती लाभार्थियों को नहीं मिल पा रहा है। विकासखंड घिरोर के ग्राम पंचायत कनेगी के गांव खोडरा का है। यहां आंगनबाड़ी केंद्र पर मिलने वाला राशन योजना संचालित होने से अब तक सिर्फ एक ही बार उपलब्ध हुआ है। वह भी दलिया। इसके अलावा रिफाइंड ऑयल, चना की दाल या अन्य नहीं मिला। ग्रामीण महिला ज्योति का कहना है कि मेरी बेटी आराध्या नौ वर्ष की हो चुकी है। ग्रामीण महिला अंजली देवी का कहना है कि मेरी पुत्री मिनिस्ट्री गर्भवती होने से अब तक तीन वर्ष की हो चुकी है। लेकिन, वितरण होने बाला राशन केवल एक बार दलिया मिला है। इसमें भी खाना पूर्ति की गई है। जब कि सरकार हर माह राशन वितरण करने को भेजती है। ग्रामीण पुष्पा देवी का कहना है गांव के लोगों को कुछ लोगों को एक बार राशन दिया गया है। गर्भवती धात्री महिलाओं या बच्चों के लिए आने वाले राशन का बंदर बांट किया जा रहा है। गर्भवती महिलाएं नामांकन कराने के लिए भी परेशान रहती है। उच्चाधिकारियों को जांच करानी चाहिए जिससे लोगो का लाभ मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें