फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एटा में बड़ी घटना...दिनदहाड़े घर में घुसकर चार लोगों की हत्या, फर्श पर पड़ी मिलीं लाशें

अरुन पाराशर Updated Mon, 19 Jan 2026 04:07 PM IST

एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला नगला प्रेमी में सोमवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया। इसमें तीन लोगों की माैके पर ही माैत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल को अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसको भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मोहल्ला नगला प्रेमी निवासी गंगा सिंह यादव (75 साल) के घर में सोमवार को जानलेवा हमला किया गया। दिनदहाड़े घर में घुसकर चार लोगों को माैत के घाट उतार दिया गया। हमले में गंगा सिंह, 20 वर्षीय ज्योति पुत्री कमल सिंह, 42 वर्षीय रत्ना पत्नी कमल सिंह, 70 वर्षीय श्यामा देवी पत्नी गंगा सिंह की माैत हो गई। पुलिस माैके पर पहुंची तो खून से सने शव बेड और फर्श पर पड़े थे। श्याम देवी का सिर फटा हुआ था। अन्य शव भी खून से लथपथ थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि धारदार हथियार से चार लोगों की हत्या की गई है। दिनदहाड़े चार लोगों की हत्या से क्षेत्र में दहशत फैल गई। बड़ी संख्या में लोग माैके पर पहुंच गए। पुलिस के आला अधिकारी भी माैके पर जांच में जुटे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें