फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: किसानों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

पंकज जैन Updated Thu, 20 Aug 2026 02:18 PM IST

एटा। भारतीय किसान यूनियन स्वराष्ट्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ शहीद पार्क स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा व राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक पंडित ने माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान किसानों ने देशभक्ति के नारों के साथ शहीदों को नमन किया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में किसान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। शहीद पार्क से शुरू हुई यात्रा जीटी रोड, ठंडी सड़क, होली मोहल्ला और कैलाशगंज होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। रास्ते भर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। यात्रा में शामिल किसानों ने देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, सम्मान और एकता का प्रतीक है। शहीदों के बलिदान को याद करते हुए देशहित और किसान हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। यात्रा के दौरान संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें