एटा के अलीगंज क्षेत्र के गांव ढिबइया अखित्यारपुर के बुजर्ग किसान प्रागदत्त ने 93000 रुपये की ठगी होने की तहरीर सोमवार को थाने में दी है। किसान ने पुलिस को बताया कि गांव के दो लोगों ने उनको पेंशन दिलाने के नाम पर किसान क्रेडिट कार्ड बनवा लिया। उनकी केसीसी लिमिट 128000 रुपये थी। केसीसी बनने के बाद दोनों युवकों ने खाते से रुपये निकाल लिए। बाद में युवकों ने किसान को 35000 रुपये देते हुए पेंशन रुकी होने का बहाना बनाया। जानकारी होने पर किसान ने अपने बेटों को अपने साथ हुई ठगी के बारे में बताया। थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि मामले में पुलिस पड़ताल कर रही है। संवाद