एटा का राजा का रामपुर में विकास खंड अलीगंज के गांव ताजपुर में वर्षों पूर्व गांव में ही लाखों रुपया सरकारी धन खर्च कर मंडी बनाई गई। अब मंडी खंडहर में तब्दील भी हो गई। मंडी बनाई तो इस मकसद से गई कि गांव वाले गांव में ही सब्जी व जरूरत का सामान खरीदें। लेकिन आज की स्थिति में इस मंडी की इमारत पर लोगों का अवैध कब्जा है। दरवाजे जंगले लोगों ने उखाड़ दिए हैं। इमारत में भूसा भरा है।