फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ट्रैक्टर से टकराया ई-रिक्शा, चालक गंभीर घायल

अरुन पाराशर Updated Wed, 04 Feb 2026 06:29 PM IST

एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र में काशीराम कॉलोनी के पास मंगलवार की रात सड़क दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान धर्मेंद्र पुत्र प्रह्लाद सिंह (36 वर्ष) निवासी भरपुरा थाना अलीगंज के रूप में हुई। धर्मेंद्र सरौठ की ओर से ई-रिक्शा लेकर अलीगंज आ रहे थे। उनके आगे चल रहे ट्रैक्टर ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे से आ रहा ई-रिक्शा असंतुलित होकर ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा चालक धर्मेंद्र को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घायल के भाई पवन कुमार और राजीव सिंह मौके पर पहुंचे। धर्मेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अलीगंज लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। अलीगंज कोतवाली के एसएसआई जयवीर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कोतवाली अलीगंज लाया गया। घायल का उपचार सीएचसी अलीगंज में कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें