फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घने कोहरे ने थामें वाहनों के पहिए, एटा हाईवे का देखें हाल

एटा। शनिवार की सुबह से ही छाई घने कोहरे की वजह से हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए। जो वाहन गुजर भी रहे थे वह लाइट जलाकर के धीमी गति के साथ निकल रहे थे। इसके अलावा फसल की बात करें तो आलू, मटर और सरसों में इस कोहरे में पाली की वजह से नुकसान की आशंका बढ़ गई है। किसान शैलेश कुमार, नवीन कुमार उर्फ भोले, मनीष कुमार और अंकित ने बताया कि इस कोहरे की वजह से आलू और मटर में जलसा रोग लगा सकता है। सरसों का फूल झड़ सकता है और पैदावार पर असर पड़ेगा। कोहरे के कारण ही हाईवे पर केंद्रीय विद्यालय के समीप एक डंपर पीछे करते समय खाई में चला गया। गनीमत रही कि वह पलटा नहीं, इसकी वजह से कोई हादसा नहीं हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें