हर वर्ष की तरह इस बार भी एटा मौसम में मुंबई नगरी से कलाकार पहुंच रहे हैं और अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। शनिवार की देर शाम हास्य कलाकार सुनील पाल, जसवंत राठौर और अनुज मधेशिया ने अपनी हास्य और व्यंग्य से परिपूर्ण प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा मंच का संचालन कर रहे दयानंद श्रीवास्तव ने भी हास्य व्यंग्य कर दर्शकों को खूब हंसाया।