एटा के अलीगंज में हो रहे हादसों की रोकथाम के लिए परिवहन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अनफिट और बिना आवश्यक दस्तावेजों के संचालित हो रहे वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। एआएटीओ सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में कुल 6 वाहनों को पकड़कर सीज किया गया। पकड़े गए वाहनों में एक दूध का टैंकर, एक लोडर, एक मैक्स पिकअप तथा एक ईंट से भरा ट्रैक्टर शामिल है। ये सभी वाहन बिना फिटनेस, बीमा एवं वैध नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ते पाए गए, जो दुर्घटनाओं का कारण बन सकते थे। परिवहन विभाग की टीम ने सभी वाहनों को सीज कर अलीगंज कोतवाली में पुलिस के सुपुर्द कर दिया। नियमों के उल्लंघन के चलते इन वाहनों पर कुल एक लाख तीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।