एटा के राजा का रामपुर के कस्बा मोहल्ला मालियान के भरगैन रोड पर स्थित नाग देवता का मंदिर वर्षों से जीर्ण शीर्ण हालत में था। क्षेत्रीय लोगों ने इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। प्रतिमाओं की पुनर्स्थापना विधि विधान से पूजन पाठ कर की गई। रविवार को भगवान नागदेवता, भगवान शिव और पार्वती, नंदी भगवान की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व प्रतिमाओं को मंत्रोच्चार के साथ भ्रमण कराया गया।