एटा के ब्लॉक शीतलपुर के गांव नगला पवल में विधवा महिला ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर कीटनाशक खाकर जान दे दी। तो पहले से परेशान परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 6 बच्चों में सबसे बड़ी छाया का रो-रोकर गला बैठ गया, आवाज नहीं निकल रही है। बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी गांव में पहुंचे। उनके साथ एसडीएम जगमोहन गुप्ता, बीडीओ प्रभुदयाल सहित जिले के तमाम अधिकारी साथ थे। इनके पहुंचते ही घर में मौजूद लोग रोने लगे। हालत देखकर सीडीओ ने छाया सहित सभी बच्चों को पास बुलाया इनको कंबल और अन्य वस्त्र देते हुए ढांढस बंधाया।