जलेसर में पुलिस कोतवाली के सामने चल रहे मन्दिर निर्माण कार्य के दौरान हुई खुदाई में एक प्राचीन कुआं निकल आया। कुआं निकलने पर नगर में यह सूचना आग की तरह फैल गयी। कुआं देखने के लिए लोगो में उत्सुकता बढ़ गयी। हजारों की तादाद में लोग मौके पर पहुंच गये। मंदिर का निर्माण पुलिस करा रही थी। बराबर से ही मस्जिद बनी हुई है।