एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र के भदुईया मठ में खेत पर पानी लगाने गए 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह जब किसान घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने जब खेत पर जाकर देखा तो किसान मृत अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।