एटा के थाना सकीट क्षेत्र के मंशु नगर में नाले में छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने युवती की शिनाख्त तनुष्का के रूप में कर ली। घरवालों ने बताया कि वो गोबर डालने के लिए गई थी। उसके बाद घर लौटकर नहीं आई। इकलौती बेटी की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं।