फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चेहरे पर चोट और गले पर रस्सी के निशान...दिवाली की रात युवक की मौत, ऐसे हाल में मिली लाश

धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Oct 2025 12:55 PM IST

एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के जिनावली गांव में एक 18 वर्षीय युवक की हत्या कर उसका शव धान के खेत में फेंक दिया गया। सुबह गांव वालों ने शव देखा, जिसके बाद पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवक का शव अर्द्ध नग्न अवस्था में मिला, और उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। गले में धान की रस्सी डालकर उसे घसीटने के भी संकेत मिले हैं। अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया, जिन्होंने एरिया को कॉर्डन ऑफ कर साक्ष्य संकलित किए। मृतक की पहचान जिनावली निवासी पिंटू पुत्र देवराज के रूप में हुई है। पिंटू सुबह अपने घर से निकला था, जिसके कुछ देर बाद उसका शव खेत में मिला। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें