एटा के जलेसर क्षेत्र के इसौली विद्युत उपकेंद्र पर 10 एमवीए क्षमता का एक नया ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया है। इसकी टेस्टिंग भी पूरी हो चुकी है, जिसके बाद अब क्षेत्र के किसानों को बिजली आपूर्ति में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यह ट्रांसफार्मर कृषि और ग्रामीण फीडर से जोड़ा जाएगा, जिससे किसानों को सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों के लिए पर्याप्त बिजली मिल सकेगी। बता दें कि पिछले हफ्ते इसी क्षमता का एक ट्रांसफार्मर यहां लगाया गया था, लेकिन टेस्टिंग के दौरान ही वह फेल हो गया था। किसानों ने बिजली की समस्या को लेकर लगातार प्रदर्शन किया था।