जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों और बाजारों में महिलाओं व बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर उनके अधिकारों और सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। भटनी और लार थाना क्षेत्र सहित जनपद के विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीमों ने महिलाओं को डायल-112, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, एंबुलेंस सेवा-108 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।