फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की आमने सामने टक्कर, एक की मौत- तीन घायल

रोहित सिंह Updated Sat, 20 Sep 2025 04:30 PM IST

पिपरा चौराहा पिंडी मार्ग पर कोहरा गांव के सामने शनिवार दो बाइकों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। मौके पर ही चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में लोगों ने सभी को सीएचसी लार पहुंचाया। जहां जांच के दौरान डाक्टर ने थाना क्षेत्र के धनगडी निवासी 38 वर्षीय गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल गुड्डू की पत्नी 37 वर्षीय रुबीना व सिवान जिले के गुठनी निवासी 22 वर्षीय रिया मद्धेशिया को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहीं बाइक चला रहे चंदन मद्धेशिया को पुलिस हिरासत में ले लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें