फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडिफाई की गई चोरी की 10 बाइकों के साथ तीन अंतर प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार

रोहित सिंह Updated Sun, 07 Dec 2025 01:09 PM IST

श्रीरामपुर पुलिस ने चोरी की मोडिफाई की गई 10 मोटरसाइकिलों सहित तीन अंतर प्रांतीय शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय चालान कर दिया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बाबत जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह तथा श्रीरामपुर थानाध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को चोरी की 10 अदद मोटरसाइकिलों के साथ फर्जी नंबर प्लेट लगाकर मोटरसाइकिल की टंकी तथा सीट को मॉडिफाई कर शराब तस्करी करने वाले तीन अंतर प्रांतीय शराब तस्करों को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के बंगरुआ स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान के पीछे से गिरफ्तार किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें